छत्तीसगढ़

रायपुर में घुम -घुम कर अलग – अलग स्थानों से 02 दर्जन मोबाईल फोन चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, कुल 24 नग मोबाईल फोन जप्त..

रायपुर – दिनांक 02.04.2022 को थाना खरोरा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत तिगड्डा चैक पास दो व्यक्ति अपने पास अलग – अलग कंपनियों के अनेक मोबाईल फोन रखंे है तथा मोबाईल फोन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री उदयन बेहार एवं थाना प्रभारी खरोरा श्री रमेश मरकाम को व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में थाना खरोरा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलियों के व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्तियों से बातचीत की कोशिश करने पर वे भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें दौड़ाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम टिंगू सावरा एवं धर्मेन्द्र सावरा निवासी धरसींवा रायपुर का होना बताया गया। टीम द्वारा दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास अलग – अलग कंपनियों के मोबाईल फोन रखा होना पाया गया। मोबाईल फोन रखने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात की मांग की गई, परंतु दोनों के द्वारा टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जाने लगा। जिस पर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा मोबाईल फोन को रायपुर के अलग – अलग थाना क्षेत्रों के अलग – अलग स्थानों से चोरी करना बताया गया। आरोपियों द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थान व सूनसान स्थान में मोबाईल फोन से बात करते हुए जाने वाले राहगीरों से मोबाईल फोन कोचोरी किया गया है।

जिस पर आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से अलग – अलग कंपनियों के चोरी की कुल 24 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 2,50,000/- रूपये जप्त किया गया।

आरोपियों से जप्त मोबाईल फोन में से 01 मोबाईल फोन में थाना खरोरा में अपराध क्रमांक क्रमांक 210/22 धारा 356, 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार

01. टिंगू सावरा पिता शत्रोहन सावरा उम्र 20 साल निवासी वार्ड क्रमांक 12 बिजली आॅफिस के पास सिलयारी थाना धरसींवा रायपुर। 02. धर्मेन्द्र पिता दाऊलाल सावरा उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 12 बिजली आॅफिस के पास सिलयारी थाना धरसींवा रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक रमेश मरकाम थाना प्रभारी खरोरा, उपनिरीक्षक तापेश्वर नेताम, प्र.आर. डिग्री लाल भोई, आर. सुरेन्द्र सिंह, मोहनीश बघेल एवं मुकेश नायक थाना खरोरा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

आरोपियों से जप्त मोबाईल फोन के आई.एम.ई.आई. नंबरों की सूची

864684040275055 864684040275048

863591041468756 863591041468749

866419040218633 866419040218625

864419052821573 864419052821565

350644370911514 350644370911506

867547051864215 867547051864207

354301084476732 354301084476730

868084041994950 868084041994943

865398039429529

864690053125764 864690053125772

356824078309807 356824078309809

869727038812291 869727038812283

861876042780594 861876042780586

355644564154330 355644564154332 356478080485376 356478080485384

860990040782840 860990040782857 866081046070382 866081046070374

864717041328778 864717041328760

862798047337783 862798047337775 357977094386735 357977094386733

863591040834370 863591040834362 860563050390711 860563050390729

865021044120467 865021044120475

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!