छत्तीसगढ़

बिलासपुर : विवाहेत्तर अवैध संबंध बनी हत्या की वजह | मृतक की दूसरी पत्नि तथा उसके प्रेमी ने मिलकर दिया हत्या की घटना को अंजाम..

बिलासपुर : दिनांक 01.09. 2021 को कोरियापारा सिरगिट्टी मे मृतक बलराम ठाकुर की मृत्यु बीमारी तथा अधिक उम्र के कारण शरीर कमजोर होने से हुई है की सूचना पर मर्ग क. 65/2021 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच कार्यवाही में की जा रही थी। जांच दौरान पुलिस को मृतक के स्वभाविक मृत्यु पर संदेह हुआ परन्तु मृतक की दूसरी पनि के द्वारा पुलिस को बताया जा रहा था कि इसकी पत्नि की मृत्यु बीमारी के कारण हुई है व लम्बे समय से बीमार था। मृतक के दूसरी पलि की गतिविधी प्रारम्भ से ही संदिग्ध थी वह अकाल मृत्यु की सूचना पुलिस को नहीं देना चाहती थी परन्तु उसने अपने परिचित प्रदीप सोनी पिता रामजीत सोनी को बताया था कि उसके पति की मृत्यु बीमारी के कारण हो गई है इस पर संदेह होने पर प्रदीप सोनी के द्वारा डायल-112 को फोन कर घटना के संबंध में सूचना दिया गया साथ ही मृतक की स्वभाविक मृत्यु नहीं हुई है इस पर भी संदेह व्यक्त किया गया बाद मे सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुँच कर शव पंचनामा की तथा बार-बार पुलिस द्वारा पूछने पर भी मृतक के पलि द्वारा उसके पति की मृत्यु बीमारी से हुई है यही बात बताती रही। आस पास के लोगो से पुलिस ने पूछताछ किया तो उन लोगों ने भी स्वभाविक मृत्यु की घटना को संदेह व्यक्त किया परन्तु पुलिस को किसी प्रकार की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी जिसरो शव पंचनामा मे यह स्पष्ट हो कि मृतक की मृत्यु स्वभाविक न होकर हत्या है तब पुलिस के पास कारण स्पष्ट करने के लिये शव परीक्षण रिपोर्ट ही एक मात्र विकल्प थी। शव परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर डॉक्टर द्वारा यह नतीजा दिया गया कि किसी रस्से से मृतक के गला को घोटा गया है और उसे थोड़ी बहुत चोट मृत्यु पूर्व आयी है तथा रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या करने पर ही मृत्यु हुई है। शव परीक्षण रिपोर्ट आने पर कुछ समय था इस दौरान सिरगिट्टी पुलिस द्वारा इस संदिग्ध मृत्यु के घटनाक्रम की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री दीपक कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमति स्नेहल साहू को दी गयी तथा वरिष्ठ अधिकारियों से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर सिरगिट्टी पुलिस घटना मे छिपे हुये अपराध को ढूंढने मे व्यस्त हो गयी। इसी दौरान कुछ विश्वसनीय

लोगों से जानकारी मिली कि मृतक की पत्नि सावित्री ठाकुर लगभग 20 वर्ष पूर्व मृतक से शादी की और मृतक और सावित्री के उम्र के बीच लगभग 20 वर्ष का अंतर था। सावित्री अपने पति से 20 वर्ष छोटी थी और उसका विवाहेत्तर संबंध भी था। शव परीक्षण रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया था कि मृतक की हत्या की गयी है तब पुलिस ने मृतक और उसकी दूसरी पनि सावित्री के बीच उम्र के अधिक अंतर तथा दूसरे पुरूष से विवाहेत्तर संबंध को शक का आधार मानकर जांच कार्यवाही बढ़ाया गया तब यह स्पष्ट हुआ कि सावित्री का अवैध संबंध पिछले 08-09 वर्षों से नारायण खाण्डे निवासी भेलवापारा रतनपुर से है और नारायण पिछले 10 वर्षों से तिफरा फल मण्डी मे ड्राईवर के रूप में कार्य करता है और घटना दिनांक को वह सुबह से ही अपना फोन बंद कर गायब हो गया था जिरो सिरगिट्टी पुलिरा द्वारा बिलासपुर से भागने के प्रयास में नया बस स्टैण्ड तिफरा से हिरासत में लिया गया जिसे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सावित्री ठाकुर के साथ मिलकर बलराग ठाकुर की हत्या करना स्वीकार किया। विस्तृत पूछताछ में बताया कि वह पिछले 08-10 वर्ष से सावित्री ठाकुर को जानता है और तिफरा फल मण्डी मे वाहन चालक के रूप में काम करता है और पिछले 02-03 वर्षों से उसके सावित्री के बीच मे अवैध संबंध बन गये थे और वह कभी-कभी सावित्री के घर मे ही रात का खाना खाता था और वहीं सो जाता था। पिछले कुछ दिनों से सावित्री का पति उनके संबंधो के बारे मे जान गया था और नारायण को घर आने से मना करता था और उसके बार-बार आपत्ति किये जाने पर नारायण तथा सावित्री परेशान हो गये थे तब दोनो ने मिलकर उसकी हत्या करने की योजना बनायी और हत्या कर उसकी मौत को बीमारी के कारण स्वभाविक मृत्यु हुई है ये बताने को सोचे थे परन्तु पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर दोनो ने बलराम ठाकुर की हत्या नायलोन रस्सी से गला घोट कर करना स्वीकार किया। हत्या में प्रयुक्त रस्सी को घर मे आलमारी के पीछे छूपा रखे थे जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। मामले मे अन्य वैधानिक कार्यवाही जारी है। आरोपियों को माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा जाना शेष है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी फैजुल होदा शाह, सउनि जीवन जायसवाल, अशोक चौरसिया, गुलाब पटेल, प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप, आरक्षक मिथलेश सोनी की अहम भूमिका रही।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!