छत्तीसगढ़

बिलासपुर : ACCU बिलासपुर व तारबाहर थाना की संयुक्त कार्यवाही, पकडा गया नामी खाईवाल, 60 लाख की सट्टा पट्टी बरामद..

बिलासपुर : सूचना मिली की नामी खाईवाल दीपक टेकवानी फिर से रुपयों पैसों का दांव लगवाकर सट्टा खेला रहा है की सूचना तस्दीक हेतु ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा जानकारी एकत्र की गई जरूरी तकनिकी साक्ष्य जुटाये गये, पुष्ट सूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ए.सी.सी.यु. व थाना तारबाहर की संयुक्त टीम तैयार कर

आज दिनाॅक 28.04.23 को ठाकुर पान ठेला तारबाहर, पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर, डीपूपारा तारबाहर, सी.एम.डी. चैक तारबाहर से उपरोक्त उल्लेखित आरोपी सट्टा खिलाते पकडे गये जिनके कब्जे से कुल 50990 रू नगद, 10 नग एन्ड्रायड मोबाईल फोन व 02 मोटर सायकल जप्त व करीब 60 लाख रू की सट्टा पट्टी जप्त की गई है सभी आरोपियों को जुआ एक्ट के नए प्रावधान के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । भविष्य में भी लगातार अवैध जुआ, सट्टा, पर बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जाती रहेगी।

नाम गिरफ्तार आरोपी : 01. दीपक टेकवानी पिता स्व. श्री लक्षमण दास टेकवानी उम्र 55 वर्श सा. सिन्धी काॅलोनी कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।

जप्त सामग्री:- नगदी रकम 40000 रू एवं 01 नग मोबाईल, सट्टा पट्टी व एक स्कुटी।

02. दिलीप कुमार पिता घनश्याम दास उम्र 46 वर्श सा. रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।

जप्त सामग्री:- नगदी रकम 1500 रू, सट्टा पट्टी एवं 02 नग मोबाईल फोन।

03. विक्की छाबडा पिता श्री पूरन लाल छाबडा उम्र 36 वर्श सा. राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

जप्त सामग्री:- नगदी रकम 1250 रू ,सट्टा पट्टी, 01 नग मोबाईल फोन।

04. नरेश कुमार सचदेवा पिता श्री राजकुमार सचदेवा उम्र 42 वर्श सा. दीनदयाल काॅलोनी मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।

जप्त सामग्री:- नगदी रकम 950 रू एवं सट्टा पट्टी, 01 नग मोबाईल फोन व एक मोटर सायकल।

05. मोहन कुमार ध्रुव पिता जनक राम ध्रुव उम्र 21 वर्श सा. डीपूपारा तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर।

जप्त सामग्री:- नगदी रकम 2570 रू,सट्टा पट्टी, 01 नग मोबाईल फोन।

06. लक्ष्य गिरी गोंस्वामी पिता पवन गोस्वामी उम्र 24 वर्श सा. एफ.सी.आई. रोड तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर।

जप्त सामग्री:- नगदी रकम 1750 रू सट्टा पट्टी ,एवं 01 नग मोबाईल फोन।

07. शाहबाज अली पिता अनवर अली उम्र 23 वर्श सा. गुरू घांसीदास मंदिर के पास पुराना बस स्टैण्ड तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर।

जप्त सामग्री:- नगदी रकम 1770 रू एवं,सट्टा पट्टी ,02 नग मोबाईल फोन।

08. सहनवाज खान पिता इलियास खान उम्र 23 वर्श सा. तारबाहर मस्जिद के पीछे थाना तारबाहर जिला बिलासपुर।

जप्त सामग्री:- नगदी रकम 1150 रू , सट्टा पट्टी एवं 01 नग मोबाईल फोन।

जुमला जप्त सामग्री:- 50990 रू नगद, 10 नग एन्ड्रायड मोबाईल फोन व 02 मोटर सायकल जप्त व करीब 60 लाख रू कीसट्टा पट्टी।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!