जुआरियों को पकड़ने, बालोद पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान, 05 जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही…
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये
बालोद :- मुखबीर की पुख्ता सूचना के आधार पर थाना गुण्डरदेही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुंटेरी में जुआरियों पर नकेल कसने हेतु थाना गुण्डरदेही से टीम रवाना किया गया। घटनास्थल पर (1) यादराम ठाकुर पिता तिहारू राम उम्र 26 वर्ष, (2) कीर्तन निषाद पिता अर्जुन सिंह निषाद उम्र 30 वर्ष (3) हितेश कुमार पिता मथुरा प्रसाद कंवर, उम्र 26 वर्ष (4) संदीप कुमार पिता कन्हैया लाल सोनी उम्र 24 वर्ष (5) मोरध्वज निषाद पिता सुखराम निषाद उम्र 20 वर्ष साकिनान खुंटेरी, थाना गुण्डरदेही को पकड़कर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 63/2021 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत विरूद्ध कार्यवाही किया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक रोहित मालेकर, उप निरीक्षक जी.आर. रात्रे, आरक्षक तेजराम साहू, सुमीत पटेल, टोकेश्वर देवांगन, सुनील सिह एवं आकाश सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल 🔔 आइकन को दबाये