छत्तीसगढ़

हत्या के प्रयास करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, दोनो आरोपियों के विरूद्ध् विभिन्न थानों में दर्ज है अपराधिक प्रकरण…

रायपुर – आज दिनांक 06.07.2024 के 11.10 बजे प्रार्थी इशरत खान व उनके साथ हिरावन साहू, पारथ साहू, कौशिक राणा, मिश्रा जी सुपरवाइजर व अन्य लेबर लोग साइट पर काम कर रहे थे तो कौशिक राणा को साइट के स्टोर्स रूम से हिरावन साहू व पारथ साहू दोनो पकड कर खीचते हुए बाहर निकाले और कौशिक राणा को हिरावन साहू ने कहा कि तुम मेरी पत्नि से क्यों संबंध रखते हो कहते हुए हिरावन साहू ने कौशिक राणा के पेट मे चाकू से प्राण घातक हमला किया तथा पारस साहू ने ईंटा से कौशिक के सिर पर मारे तो बीच बचाव के लिए प्रार्थी इशरत खान गया तो उसे भी चाकू से मार देने कि धमकी दिया किसी तरह कौशिक राणा अपने आप को छुडाकर रोड तरफ भाग तो हिरावन साहू और पारस साहू दोनो बाइक से उसको जान से मारने के उद्देश्य से पीछा करने लगे कौशिक राणा मेन रोड किनारे स्थित खेत में छुप गया था जिसे सुपरवाइजर मिश्रा के द्वारा पास में स्थित एस एम सी अस्पताल मे भर्ती कराया प्रार्थी के रिपोर्ट पर तवरीत कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी कर चंद घंटे में ही दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी :- 1 हिरावन साहू पिता थानू राम साहू उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम धोधा थाना हथबंध जिला बलौदाबाजार

2 पारथ साहू उर्फ राजू साहू पिता थानू राम साहू उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम धोधा थाना हथबंध जिला बलौदाबाजार गिरफ्तारी दिनांक 06.07.2024

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!