छत्तीसगढ़

हत्या के आरोपी भाई, बहन को भेजा जेल…….

रायपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया कुमारी विश्वकर्मा पति रामकुमार विश्वकर्मा उम्र 70 साल निवासी -बंजरपारा वार्ड नबर 08 सड्डू थाना विधानसभा जिला रायपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक  16.03.2024 एवं17.03.2024 की रात्रि में मकान टेक्स पटाने के नाम पर बेटा सुरेश विश्वकर्मा तथा बेटी पूजा उर्फ बबली विश्वकर्मा दोनों मिलकर अपने पिता राम कुमार  विश्वकर्मा से विवाद झगडा किये थे ।  दिनांक 18.03.2024 दिन सोमवार को बेटी रानू  सुबह 7:00  बजे पास में काम में करने चली गयी थी करीबन 8:00 बजे पानी भर रही थी उसी समय राम कुमार विश्वकर्मा लकडी लेने जाने घर से निकला तभी बेटा  सुरेश विश्वकर्मा तथा बेटी पूजा उर्फ  बबली दोनो अपने कमरे से बाहर निकले  और दोनो  मिलकर   तुम मकान टेक्स जो 80,000/- रूपये आया है उसे नहीं पटा रहे हो उपर से रानू को अपने  साथ घर मे रखे हो तुम्ही टेक्स को पटाओगे बोले तब राम कुमार विश्वकर्मा ने उन्हे बोला कि मै कहां से 80,000/ रूपये  पटाउगां  बुड्डा आदमी हूं काम धाम  भी नही करता हूं  इतने में पूजा विश्वकर्मा तुम टेक्स कैसे नही  पटाओगे कहकर  दोनो  हाथ को पकड ली तथा  सुरेश विश्वकर्मा ने हत्या करने  के  लिये लात एवं हाथ मुक्का से उसके  गुप्तांग व पेट मे मारा जिससे अंदरूनी चोट आने से  वहीं  सीसी सड़क में गिर गया और उसकी मृत्यु हो गयी है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 18.03.2024 को घटना के दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया।

मृतक :- राम कुमार विश्वकर्मा पिता स्व. सीताराम विश्वकर्मा उम्र 70 साल निवासी- बंजरपारा वार्ड नंबर 08 सड्डू थाना विधानसभा जिला रायपुर,

नाम आरोपी :- 01.सुरेश विश्वकर्मा पिता राम कुमार विश्वकर्मा उम्र 40 साल निवासी बंजरपारा वार्ड नंबर 08 सड्डू थाना विधानसभा जिला रायपुर (छ.ग.)

02.पूजा उर्फ बबली विश्वकर्मा पिता राम कुमार विश्वकर्मा उम्र 35 साल   निवासी- बंजरपारा वार्ड नंबर 08 सड्डू थाना विधानसभा रायपुर

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!