कोरबा: दिनांक 16.08.2024 को सूचक आरोपी महेन्दर दिवाकर थाना हरदीबाजार जिला कोरबा द्वारा थाना उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि प्रात 09:00 बजे रोज की तरह एसईसीएल गेवरा स्थित एसईसीएल गैरेज काम पर गया था। जो दोपहर खाना खाने अपने घर आया तो देखा कि इसके पत्नि बेडरूम के फर्स पर कुलर से सटा हुआ मृत अवस्था में पड़ी हुई है। तब यह कूलर का पलक निकालकर खेत जाकर माता पिता को घटना के बारे बताया। रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 34/2024 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जॉच कार्यवाही में लिया गया। मृतिका नवविवाहिता होने से पंचनामा कार्य कार्यपालिक दण्डाधिकारी द्वारा किया गया। घटना के संबंध में पुलिस महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस. चौहान (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति नेहा वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रविन्द्र कुमार मीना (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मृत्युंजय पाण्डेय ने मौके पर सीन ऑफ क्राईम प्रभारी सत्यजीत कोसरिया से घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में मर्ग जॉच किया गया मृतिका की पीएम मेडिकल कॉलेज कोरबा के डॉक्टर टीम से कराया गया। मृतिका की पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमें मृतिका की हत्या गला घोंटने से होना रिपोर्ट में प्राप्त हुआ जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 207/2024 धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना स्थल तथा शव निरीक्षण व मृतिका के पति महेन्दर दिवाकर संदेही होने से घटना के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार किया है। आरोपी द्वारा अपने मेमोरेण्डम बयान में बताया है कि मृतिका ममता के साथ इसका शादी करीबन 02 वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही आरोपी अपनी पत्नी मृतिका ममता दिवाकर के साथ अपने माता-पिता से अलग रहकर अपना खाना पीना करते थे। शादी के बाद से बच्चा नहीं हुआ था जिसका ईलाज करा रहा था। इसके पत्नि मृतिका ममता अक्सर अपने माता-पिता को छोटी-छोटी बात को बताकर शिकायत करती रहती थी जि
नाम पता आरोपी :-
01. महेन्दर दिवाकर पिता रामप्रसाद दिवाकर उम्र 24 वर्ष साकिन कटकीडबरी धौराभांठा थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा




















