छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पर फोटो एडिट कर बदनाम करने वाला आरोपी गिरफ्तार……..

कांकेर : प्रार्थिया द्वारा दिनांक 01.04.2026 को थाना चारामा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 31.03.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे एक अज्ञात अपने मोबाइल नंबर  द्वारा “ग्राम पंचायत टिकरापारा” नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया।

उक्त ग्रुप में प्रार्थिया के ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों को जोड़कर उसकी फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक रूप में प्रस्तुत किया गया तथा आपत्तिजनक संदेशों के साथ वायरल किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा साइबर सेल नोडल अधिकारी श्री दिनेश सिन्हा एवं एसडीओपी कांकेर श्री मोहसिन खान (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 79, 238 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 67(A) आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

तकनीकी जांच एवं साइबर सेल की सहायता से आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार निर्मलकर के रूप में की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने प्रार्थिया को बदनाम करने के उद्देश्य से फोटो एडिट कर आपत्तिजनक सामग्री वायरल की थी। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया गया।

गिरफ्तारी की कार्यवाही

पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी को दिनांक 03.04.2026 को 00:20 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी : प्रवीण कुमार निर्मलकर पिता – पवन निर्मलकर उम्र – 24 वर्ष निवासी – सिरवे, थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!