छत्तीसगढ़शिक्षा/एजुकेशन

सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार ने दिया रायगढ़ में युवाओं को सफलता का मंत्र, वित्त मंत्री ने की सौ से अधिक बच्चों को 5-5 हजार रुपए स्वेच्छानुदान देने की घोषणा

रायगढ़, 24 नवम्बर 2025/युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सुनियोजित कैरियर निर्माण के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी के विशेष पहल पर आज रायगढ़ के रामलीला मैदान में भव्य और प्रेरणादायी कैरियर मार्गदर्शन आयोजन किया गया। इस दौरान सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री श्री आनंद कुमार विद्यार्थियों को बेहतर कैरियर निर्माण के लिए टिप्स दिए। श्री आनंद कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यहां मेरे आने से आप लोगों को जितनी खुशी हो रही है, उससे ज्यादा खुशी मुझे हो रही है। उन्होंने युवाओं को उनके बेहतर कैरियर के लिए ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास को बनाए रखने के टिप्स भी दिए। उन्होंने यह भी कहा कि युवा जब सपने देखेंगे, तभी उनके हौसलों को उड़ान जरूर मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी और सुपर 30 के संस्थापक पदम्श्री आनंद कुमार ने अपने कैरियर निर्माण के दौरान आए संघर्ष और उतार-चढ़ाव चुनौतियों को भी साझा किया और युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति कठिन परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखता है, उसको सफलता अवश्य मिलती है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!