सीपत : प्रार्थिया ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.08.24 को पडोसी नईम खान के द्वारा घर में रखे सोने का 05 नग छोटा लाकेट एव 01 नग बडा लाकेट जुमला किमती 15,000 रू को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट मिलने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को सूचना दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर मशरूका बरामद करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा से आवश्यक मार्ग दर्शन प्राप्त कर निरीक्षक निलेश पांडे के नेतृत्व में टीम बनाकर माल/मशरूका, आरोपी का पता साजी कर सीपत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही/आरोपी को पकडा गया। हिकमत अमली से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना स्थल में चोरी करना स्वीकार करने पर माल मषरूका को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में सीपत पुलिस का विशेष योगदान रहा।
Related Articles
मां की हत्या के मामले में बेटा और पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, पीढ़ा एवं कपड़े बरामद….
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून 9 से 12 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव, जानें अपने जिले की स्थिति..
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..
सरगुजा : चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल समेत कुल 50 हजार का मशरुका जप्त..
रायपुर : नाबालिगों को डरा-धमकाकर, ब्लैकमेल कर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की उगाही करने वाले आरोपी पति-पत्नि गिरफ्तार…














