सीपत : सूचना मिला की ग्राम झलमला पचरी तालाब सार्वजनिक जगह पर आरोपी रघुरेंद्र सिदार उर्फ छोटू सिदार धारदार तलवार पकड़कर लोगो को डरा धमका कर तलवार को लहरा रहा है और आने जाने वाले को भयभीत कर रहा है कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सीपत के द्वारा आरोपी को पकडने का निर्देष मिलने पर आरोपी को घेरा बंदी कर पकडा गया आरोपी से एक नग लोहे धारदार तलवार को जप्त किया गया है। रघुरेंद्र सिदार उर्फ छोटू सिदार के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी– रघुरेन्द्र सिदार उर्फ छोटू सिदार पिता धनीराम सिदार उम्र 31साल निवासी ग्राम झलमला, गोड़पारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 जप्त – एक लोहे का धारदार तलवार




















