छत्तीसगढ़

सहायक ग्रेड-03 (संविदा) भर्ती: जिला खनिज संस्थान न्यास ने 31 दिसंबर तक मांगे आवेदन

अम्बिकापुर 16 दिसम्बर 2025 : छत्तीसगढ़ शासन, खनिज साधन विभाग द्वारा जारी आदेश में दिए गए स्वीकृति अनुसार जिला खनिज संस्थान न्यास (DMFT) अंतर्गत जिला कार्यालय सरगुजा में स्वीकृत 02 पद सहायक ग्रेड-03 (संविदा) पद हेतु जिले के आरक्षण रोस्टर अनुसार कार्यालय कलेक्टर स्थित कम्पोजिट बिल्डिंग कक्ष क्रमांक-20 में 31 दिसम्बर 2025 तक कार्यालयीन समय पर स्वयं उपस्थित होकर निर्धारित योग्यता धारक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। विस्तृत विवरण जिले के वेबसाईट https://surguja.gov.in/ पर व जिला कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

 

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!