सरिया : दिनांक 30/03/2026को दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सुचना मिला कि एक काले रंग की वेन्यू कार क्र CG 12 VV 2342 में कुछ व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लेकर कोरबा जाने वाले है तथा उसके आगे –आगे एक क्रेटा कार क्र CG 12 BP 5679 पायलेटिंग में चल रही है सूचना पर कंचनपुर बैरियर पास मेन रोड मे घेराबंदी कर दोनों कार को पकड़ा गया। वेन्यू कार चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम रमेश सिदार उर्फ सोनू सिदार पिता स्व रामप्रसाद सा छुरी,थाना कटघोरा जिला कोरबा का होना बताया। गवाहों के समक्ष वेन्यू कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर 70 पैकेट में कुल 73 किलो 345 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।
पायलेटिंग कर रहे क्रेटा कार क्र CG 12 BP 5679 में बैठे व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेंद्र कुमार दिवाकर पिता स्व रामगोपाल सा सेमीपाली थाना उरगा जिला कोरबा और प्रीतम चेलकर पिता होरीलाल चेलकर सा छुरी थाना कटघोरा जिला कोरबा का होना बताया। दोनो कार में बैठे तीनों आरोपियों से गांजा के बारे मे पूछताछ करने पर कंटामाल जिला बौद्ध उड़ीसा निवासी रवि नामक युवक से गांजा खरीदकर कोरबा ले जाकर बिक्री करना बताए।आरोपियों के कब्जे से 73 किलो 345 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, 01नग क्रेटा कार, 01 नग वेन्यू कार , 03 नग मोबाइल को जप्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया मे अपराध क्रमांक 66/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
गिरफ्तार आरोपी :- 1)रमेश सिदार उर्फ सोनू सिदार पिता स्व रामप्रसाद सा छुरी,थाना कटघोरा जिला कोरबा।
2) राजेंद्र कुमार दिवाकर पिता स्व रामगोपाल सा सेमीपाली थाना उरगा जिला कोरबा।
- 3) प्रीतम चेलकर पिता होरीलाल चेलकर सा छुरी थाना कटघोरा जिला कोरबा।




















