सरिया : दिनांक 04/04/2026 को कंचनपुर बैरियर में वाहन चेकिंग दौरान रायगढ़ तरफ से आते सफेद रंग की आई टेन कार क्र UP 65 DA 5833 में 01 नग देशी पिस्टल ,02 मैगजीन,18 नग जिंदा राउंड के साथ 02 युवकों को पकड़ा गया। जिनसे पिस्टल ,राउंड के बारे में पूछताछ करने पर प्रयागराज से ब्लैक में खरीदना तथा अभी जगन्नाथ पूरी घूमने जाना बताए।आरोपियों को नोटिस देने पर हथियार के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताए जाने पर अवैध 01नग देशी पिस्टल,02 मैगजीन,18 नग जिंदा राउंड और आई टेन कार क्र UP 65 DA 5833को गवाहों के समक्ष जप्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सरिया में अप क्र 69 /2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
आरोपी का नाम- 1) कविराज चौहान पिता कंवल चौहान उम्र 36 वर्ष सा करंजी थाना भुड़कुड़ा जिला गाजीपुर ( उत्तरप्रदेश)
2 ) अजय यादव पिता सुमेर याद उम्र 30 वर्ष सा पोगहट चक थाना धूमनगंज जिला प्रयाग राज( उत्तरप्रदेश)




















