छत्तीसगढ़

सरसों खेत से सोलर पंप स्टार्टर चोरी के मामले में ‘चोर-खरीददार’ समेत तीन गिरफ्तार..

जशपुर : दिनांक 06.01.25 को प्रार्थी मनोज कुमार यादव उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम पोस्कट, चौकी पंडरा पाठ ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 29.12.25 को उसके सरसों के खेत में लगे सोलर प्लेट के समरसिबल पंप के स्टार्टर को, जिसकी कीमत 25000 रु है को, संदेही भूपेन्द्र राम, निवासी उपर सेमरा चौकी पंडरा पाठ व विनोद यादव निवासी हेठ सेमरा के द्वारा चोरी कर किसी को बेच दिया गया है।

रिपोर्ट पर चौकी पंडरा पाठ में आरोपियों के विरुद्ध चोरी के लिए बी एन एस की धारा 303(2) व 317(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, मुखबिर की सूचना पर दोनों संदिग्ध आरोपी क्रमशः भूपेंद्र राम व विनोद यादव को, पंडरा पाठ में ही एक कार में घूमते हुए हिरासत में ले लिया गया।

पूछ ताछ पर दोनों संदिग्ध आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार्य करते हुए बताया, कि उनके द्वारा चोरी की पंप स्टार्टर को चौकी पंडरा पाठ क्षेत्रांतर्गत ही ग्राम चुंदा पाठ के ही एक व्यक्ति उदय नाथ यादव को 4000रु में बिक्री कर दिया गया है,। जिस पर पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए चोरी की पंप स्टार्टर को खरीदने वाले आरोपी उदयनाथ यादव के घर में दबिश दी गई, जहां से पुलिस को चोरी का पंप स्टार्टर मिला। पुलिस के द्वारा चोरी का माल खरीदने पर आरोपी उदयनाथ यादव को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी की समर सिबल पंप स्टार्टर व पंप बिक्री से प्राप्त रकम में से 1000 रु को जप्त कर लिया गया है। शेष रकम को आरोपियों के द्वारा खर्च करना बताया गया है।

आरोपियों क्रमशः 1. विनोद यादव उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम हेठ सेमरा, चौकी पंडरा पाठ।

2. भूपेंद्र राम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम उपर सेमरा, चौकी पंडरा पाठ।

3. उदय नाथ यादव उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम चुंदा पाठ चौकी पंडरा पाठ, थाना बगीचा, जिला जशपुर (छ. ग)। के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी की समर सिबल पंप स्टार्टर की बरामदगी में चौकी प्रभारी पंडरा पाठ उप निरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार पैंकरा, प्रधान आरक्षक राजेश कुजूर, आरक्षक दिनेश्वर राम, अरुण कुमार राम व प्रदीप तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पंडरा पाठ क्षेत्र में खेत से समर सिबल पंप स्टार्टर चोरी करने वाले दो आरोपी सहित, चोरी का पंप खरीदने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, ऐसे कार्यों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -1. विनोद यादव उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम हेठ सेमरा, चौकी पंडरा पाठ।

2. भूपेंद्र राम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम उपर सेमरा, चौकी पंडरा पाठ।

3. उदय नाथ यादव उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम चुंदा पाठ चौकी पंडरा पाठ, थाना बगीचा, जिला जशपुर (छ. ग)।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!