अंबिकापुर 06 जनवरी 2026 : जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए छात्रहित में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए जिले के समस्त विद्यालय 10 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। हालांकि इस अवधि में समस्त शैक्षणिक एवं अन्य स्टॉफ निर्धारित समयावधि में विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को ठंड से बचाव हेतु आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। यह आदेश जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया
Related Articles
रायपुर: WRS कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पड़ोसी ही निकला मास्टरमाइंड
राडा ऑटो एक्सपो-2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भव्य शुभारंभ; रोड टैक्स में 50% छूट के साथ नई गाड़ियों की मची धूम
बिलासपुर : शासकीय घास भूमि को अपना बताकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया बिक्री..
रायगढ़ पुलिस की अवैध कबाड़ पर अब तक की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ समेत 4.90 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त, 17 आरोपी गिरफ्तार
क्रेटा कार में तहखाना बनाकर ले जा रहे थे 55 लाख का गांजा, जशपुर पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों को दबोचा














