कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने निर्देश दिए हैं कि जिले के समस्त शासकीय सेवकों का e-KYC कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। कोषालय शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश के तहत सभी शासकीय सेवकों को Employee Corner App अथवा Employee Corner Portal के माध्यम से अपने व्यक्तिगत विवरण दर्ज कर e-KYC की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए विभाग द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भी जारी की गई है। निर्देश में कहा गया है कि जिन शासकीय सेवकों का e-KYC पहले से किया जा चुका है, उनका विवरण आधार एवं समग्र पोर्टल से Checker Login द्वारा सत्यापित किया जाएगा, वहीं जिनका e-KYC लंबित है, उन्हें तत्काल यह प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि 30 सितम्बर 2025 तक हर हाल में यह कार्य अनिवार्य रूप से किया जाए, अन्यथा भविष्य में वेतन भुगतान सहित अन्य प्रशासनिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस संबंध में जिला कोषालय अधिकारी मनबोध राम यादव को भी निर्देशित किया गया है कि e-KYC की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जाए और सुनिश्चित किया जाए कि सभी शासकीय सेवकों का कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण हो।
Related Articles
छटठी कार्यक्रम में लात घूसा हाथ मुक्का से ताबड़तोड़ प्राण घातक मारपीट कर सीसीरोड़ मे घसीट कर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़ में स्कूल एडमिशन के बदले नियम: अब कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 6 वर्ष की न्यूनतम आयु अनिवार्य, देखें पूरी गाइड…
बेलतरा ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंध लगाकर चोरी करने वाले 5 आरोपियों पर रतनपुर पुलिस बड़ी कार्यवाही…
FOREX ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर 74 लाख रुपये ठगी करने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : आज से बारिश की गतिविधियां होंगी कमजोर, अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, IMD का नया पूर्वानुमान..
मस्तूरी के गिधपुरी स्कूल में ‘अंगना म शिक्षा 5.0’ का भव्य आयोजन, माताओं ने सीखीं बच्चों को पढ़ाने की अनूठी तकनीक
कोरबा का चर्चित ‘राज ज्वेलर्स’ लूट कांड सुलझा: हत्या और दुष्कर्म के आरोपी निकले लुटेरे, 2 गिरफ्तार, 1 अब भी फरार












