छत्तीसगढ़

विडियो एवं लोकेशन शेयरिंग के माध्यम से हेरोईन(चिट्टा) का सिंडिकेट चलाने वाला गिरोह गिरफ्तार.. 1 करोड़ 57 लाख मुल्य के हेराईन(चिट्टा) को किया गया जप्त..

रायपुर : दिनांक 21.08.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीरनगर क्षेत्रांतर्गत हीरापुर स्थित वेदांत वाटिका के पास 01 व्यक्ति अपने हेरोईन(चिट्टा) रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर. पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री ईशु अग्रवाल(भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कबीरनगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को हेरोईन(चिट्टा) के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया, पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू निवासी हीरापुर रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास हेरोईन(चिट्टा) रखा होना पाया गया।

हेरोईन(चिट्टा) के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू द्वारा बताया गया कि पंजाब प्रांत का तस्कर उसे माल खपाने हेतु देता है जिसे वह यहां अपने डिस्ट्रीब्युटर विजय मोटवानी, भूषण शर्मा को देता था तथा वे लोग अन्य लोगों को देते थे। जिस पर मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू से विजय मोटवानी तथा अन्य लोगो के संबंध में पूछताछ कर उन्हें चिन्हांकित कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू सहित उनके स्थानों पर एक साथ रेड कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया।

विशेष टीम के द्वारा हीरापुर क्षेत्रांतर्गत वीर सावरकर नगर, जरवाय तालाब के पास स्थित मकान तथा आर.डी.ए. कॉलोनी में एकसाथ रेड कार्यवाही कर आरोपी मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू की पत्नी जसप्रीत कौर, विजय मोटवानी, नितिन पटेल तथा दिव्या जैन को पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके मकानों की तलाशी लेने पर उनके मकान से हेरोईन(चिट्टा) पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त चारो आरोपियों को भी पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि आरोपी विजय मोटवानी अपने दोपहिया वाहन में घूम-घूम कर हेराईन(चिट्टा) खपाने का कार्य करता था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा 02 महिला सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर कब्जे से 273.19 ग्राम हेरोईन(चिट्टा) तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन एवं 05 नग मोबाईल फोन खुदरा मुल्य कीमती लगभग 57,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्र 183/2025 धारा 21बी, 21सी, 29 एन.डी.पी.एस एक्ट तथा 111 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।l

इसी प्रकार थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 165/25 धारा 22ख एन.डी.पी.एस एक्ट के प्रकरण में एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार आरोपियों से हेरोईन(चिट्टा) के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा हेरोईन(चिट्टा) भूषण शर्मा नामक व्यक्ति से प्राप्त करना बताया गया जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी भूषण शर्मा की पतासाजी कर पकड़ा गया, पूछताछ में आरोपी भूषण शर्मा द्वारा मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू द्वारा उसे तथा विजय मोटवानी को हेराईन(चिट्टा) खपाने हेतु उपलब्ध कराना बताया गया।

जिस पर आरोपी भूषण वर्मा को भी थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 165/25 धारा 22ख एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

थाना कबीर नगर के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी –

01. मनमोहन सिंग संधू उर्फ जग्गू पिता जरनैल सिंग उम्र 30 साल निवासी एचआईजी/564 मोर गार्डन के पास वीर सावरकर नगर हीरापुर थाना कबीर नगर जिला रायपुर।

02. विजय मोटवानी उर्फ अमन पिता गोपाल मोटवानी उम्र 23 साल निवासी एलआईजी – 1696 वीर सावरकर नगर हीरापुर थाना कबीर नगर जिला रायपुर।

03. दिव्या जैन पिता ललित जैन उम्र 24 साल निवासी आरडीए कॉलोनी ब्लॉक जी 112 बंगाली होटल के पास अविनाश प्राईट के पीछे हीरापुर थाना कबीर नगर जिला रायपुर।

04. नितिन पटेल पिता आशीष पटेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम कंदेला थाना बैकुंठपुर जिला रीवा म०प्र०. वर्तमान पता सतगुरू ट्रेडर्स के पास, जरवाय तालाब के पास वीर सावरकर नगर हीरापुर थाना कबीर नगर जिला रायपुर।

05. जसप्रीत कौर उर्फ बॉबी पति मनमोहन सिंग संधू उर्फ जग्गू उम्र 25 साल निवासी एचआईजी/564 मोर गार्डन के पास वीर सावरकर नगर हीरापुर थाना कबीर नगर जिला रायपुर।

थाना कोतवाली के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी –

01. भूषण शर्मा उर्फ सूरज पिता मनोज शर्मा उम्र 30 साल निवासी भारत माता स्कूल के पीछे टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर।

 

 

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!