छत्तीसगढ़

रायपुर : 19 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय गांजl तस्कर गिरफ्तार…

रायपुर : थाना कबीर नगर की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कबीर नगर LIG- 40 में सपना कश्यप उर्फ नेहा एवं उसका पति पारस शाह अवैध मादक पदार्थ गाँजा बिक्री करने हेतु रखे हैं। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश बढ़ई एवं नगर पुलिस अधीक्षक आज़ाद चौक श्री अमन कुमार झा (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी कबीर नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपियो को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कबीर नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर उक्त मकान में घेराबंदी कर दबिश दिया जहां सपना कश्यप उर्फ नेहा एवं उसका पति पारस शाह मिला जिनके मकान में तलाशी लेने पर दो सूटकेस में भरा मादक पदार्थ गाँजा रखा पाया गया, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सपना कश्यप उर्फ नेहा एवं पारस शाह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19 किलोग्राम गांजा और 2 मोबाइल जुमला कीमती लगभग 2,10,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 69/2024 धारा 20(बी),29 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। आरोपियानों से उनके गांजा सप्लाई चैन के संबंध में पूछताछ करने पर बलांगीर उड़ीसा से गंlजा लाकर खपाने की जानकारी दी गई हैl

गिरफ्तार आरोपी- सपना कश्यप उर्फ नेहा पति पारस शाह उम्र 24 वर्ष निवासी कबीर नगर LIG 40, फेस 2, थाना कबीर नगर रायपुर।

02) पारस शाह पिता लखन शाह उम्र 35 वर्ष निवासी लिक 40 कबीर नगर फेस 2, थाना कबीर नगर रायपुर एवं भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!