छत्तीसगढ़

रायपुर : सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 सगे भाई सहित कुल 3 आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर :- प्रार्थिया रानी सिन्हा ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शिव विहार कालोनी बोरियाखुर्द मुजगहन रायपुर में सपरिवार रहती है। दिनांक 20.09.25 को सुबह 09ः00 बजे प्रार्थिया अपने घर में ताला लगाकर गयी थी, कि दोपहर लगभग 02ः50 बजे घर वापस आकर देखी तो उसके घर के दरवाजा मंे लगा ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखी तो कमरे में रखा आलमारी का ताला टूटा हुआ था तथा आलमारी में रखा सोने एवं चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थिया के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखें उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मुजगहन मंे अपराध क्रमांक 204/25 धारा 331(1), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर श्री विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर श्री कर्ण कुमार उके, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मुजगहन को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थिया सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी कटोरा तालाब सिविल लाईन रायपुर निवासी संजय साहू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यांे द्वारा संजय साहू की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर संजय साहू द्वारा अपने भाई चेतन लाल साहू एवं साथी उगेश उर्फ राजेन्द्र साहू के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी चेतन लाल साहू एवं उगेश उर्फ राजेन्द्र साहू की पतासाजी कर दोनों को पकड़ा गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 4,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी संजय कुमार साहू एवं चेतन लाल साहू रिश्ते में सगे भाई है। आरोपी चेतन लाल साहू पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में थाना न्यू राजेन्द्र नगर से जेल निरूद्ध रह चुका है तथा आरोपी उगेश उर्फ राजेन्द्र साहू पूर्व में दुष्कर्म एवं आबकारी एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी : 01. संजय कुमार साहू पिता प्रहलाद साहू उम्र 42 साल निवासी ग्राम चिंगरौद थाना व जिला महासमुंद। हाल पता – कटोरा तालाब सिविल लाईन रायपुर।

02. चेतन लाल साहू पिता प्रहलाद साहू उम्र 32 साल निवासी ग्राम चिंगरौद थाना व जिला महासमुंद। हाल पता – फुण्डहर तेलीबांधा रायपुर।

03. उगेश उर्फ राजेन्द्र साहू पिता मखनु साहू उम्र 34 साल निवासी सिवनी थाना मुजगहन रायपुर।

 

 

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!