छत्तीसगढ़

रायपुर : लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 3 बालक सहित कुल 5 गिरफ्तार…

रायपुर : दिनांक 08.04.2026 के रात्रि करीबन 01ः30 बजे प्रार्थी भूषण साहू निवासी ग्राम दतरेंगा अपनी दो भांजियों तथा साथी के साथ मोटर साइकिल में बैठकर भाठागांव से मुजगहन की ओर जा रहे थे, कि सेजबहार शुभम ऑटो पार्ट्स हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास पीछे से दो मोटर साइकिल में सवार 05 लोग आकर अपनी बाइक सामने अड़ा कर प्रार्थी को रोक लिये और लात मार कर प्रार्थी के मोटरसाइकिल को गिराकर चाबी निकाल लिये एवं लकड़ी के डंडा से प्रार्थी एवं उसके साथी के सिर पर वार किये तथा अपने पास रखें चाकू को निकालकर मारने की धमकी दिये। बीच बचाव करने आए प्रार्थी के भांजियों से भी डंडा से मारपीट किये और गलत नियत से छेड़छाड़ करते हुए खींचकर ले जाने का प्रयास किये जिससे दोनों के कपड़े फट गए थे तथा गले में पहने चैन, ताबीज, 02 नग मोबाइल फोन एवं मोटर साइकिल को लूट कर भाग गए। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 76/26 धारा 310(2), 74 बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री राहुल देव शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर श्री नवनीत पाटिल तथा इंचार्ज थाना प्रभारी अमित कोसमा (प्र.डी.एस.पी) को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मुजगहन के नेतृत्व में थाना मुजगहन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके साथी तथा भांजियों से विस्तृत पूछताछ की गई तथा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। तकनीकी विश्लेषण सहित अज्ञात आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रहीं थी। तरीका वारदात के आधार पर पुराने आरोपियों को तस्दीकी करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुये व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर उनकी गतिविधियों पर निगाह रखते हुये अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी चेतन नामदेव जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है के संबंध में   महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर चेतन नामदेव की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी चेतन निषाद द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ के आधार पर प्रकरण में आरोपी नितिन ध्रुव सहित विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक को पकड़ा गया।

सभी पांच को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी 04 एन सी 5218, सी जी 04 पी एम 0892, 02 नग मोबाईल फोन, चाकू, डंडा तथा लूट का सामान जप्त कर आरोपियों/अपचारियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी चेतन नागदेव एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक पूर्व में थाना विधानसभा एवं गुढियारी से वर्ष 2024 में चोरी के प्रकरणों में निरूद्ध रह चुके है।

गिरफ्तार : 01. चेतन नामदेव पिता गणेश नामदेव उम्र 20 साल निवासी मठपारा शीतला पारा थाना टिकरापारा रायपुर।

02. नितिन ध्रुव पिता बिसेन ध्रुव उम्र 19 साल निवासी सर्कस मैदान भाटापारा थाना शहरी भाटापारा जिला बलौदा बाजार। हाल पता शीतलापारा मठपारा थाना टिकरापारा रायपुर।

03. विधि के साथ संघर्षरत 03 बालक।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!