छत्तीसगढ़

रायपुर में हिंसक वारदात: धारदार हथियार से वार करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम बैकुंठ निवासी जो बैकुंठ के पास चिकन दुकान का संचालन करता है। प्रार्थी के दुकान में लगे बिजली वायर बोर्ड बल्ब को तोडने की बात को लेकर दिनांक 10.12.2025 के दोपहर को आरोपीगणों व प्रार्थी के मध्य विवाद हुआ। विवाद के कुछ समय पश्चात् दोनो आरोपियो के द्वारा एक राय होकर प्रार्थी के गृह निवास में पहुॅचकर घर के अंदर घुसकर धारदार हथियार से प्राणघातक वार किये जिससे आहत् कैलाश वर्मा को गंभीर चोट आयी। घटना के बाद आरोपी अपने स्पीड मोटर सायकल से फरार हो गये। घटना की सूचना पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 554/2025 धारा 333,109(1),127(2),3(5) बी0एन0एस0 एवं 25, 27 ARMS ACT कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुये उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रायपुर डाॅ0 लाल उमेंद सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय(विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा नेवरा एवं एसीसीयू सेल (सायबर) की विभिन्न संयुक्त टीम गठित कर आरोपियो के धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियो को रायपुर रेल्वे स्टेशन के पास से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटना कारित करना स्वीकार करने पर वैधानिक कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तारी करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने पर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिला कराया गया। उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा, उप निरीक्षक पी0आर0 साहू,, प्र0आर0 राजेश सिकरवार, आर0 संदीप सिंह, कुलदीपक वर्मा, किशोर शर्मा, जितेन्द्र सोनी, तथा सायबर सेल के सउनि गेंदूराम नवरंग, प्र0आर0 कृपासिंधु पटेल के द्वारा सफल कार्यवाही किया गया।

नाम आरोपी :- 01- टुकेश उईके उर्फ सिद्धु उईके पिता पुनीत राम उईके उम्र 26 साल

02- सोहन उर्फ मोनू उईके पिता राहुल उईके उम्र 21 साल सभी ग्राम जलसो थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!