छत्तीसगढ़

रायपुर : बंधक बनाकर चारपहिया वाहन वेन्यु कार लूट की घटना को अंजाम देने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर – प्रार्थी कुलदीप यादव ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जनता कॉलोनी दुर्ग में रहता है तथा ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 04.09.2025 को करीबन 12.00 बजे अपने ट्रांसपोर्ट के काम से अपने वेन्यु कार क्रमांक सीजी/04/एन डी/5577 से अकेला हीरापुर रायपुर शिवाय रोड कैरियर रोड में आया था वहां से काम होने पर 02.30 बजे दोपहर वापस घर जाने के लिये कुम्हारी के लिये निकला था, रास्ते में अटारी चौक के साहू पान ठेला में सिगरेट लेने रूका सिगरेट लेकर निकला एच.पी. गैस एजेंसी अटारी के रूका था, उसी दौरान लाल रंग की दोपहिया मोपेड वाहन में दो व्यक्ति प्रार्थी के पास आया मोबाईल नहीं है कहते हुए बात करने के लिये मांगे जिस पर प्रार्थी द्वारा उन्हें अपना मोबाईल फोन दिया गया, जो बात करने के पश्चात् प्रार्थी के मोबाईल फोन को अपने पास रख लिये तथा दोपहिया वाहन में पेट्रोल नही है कहते हुए प्रार्थी को आर.डी.ए. कॉलोनी छोड़ने के लिये बोले तथा प्रार्थी की चारपहिया वाहन में सभी बैठ गये एवं एक लड़का प्रार्थी की चारपहिया वाहन को चलाने लगा, उन्होने रास्ते में अपने 01 साथी को भी चारपहिया वाहन में बैठा लिया रास्ते में उनके द्वारा प्रार्थी को 2000 रूपये शराब पिने के लिये मांगे तथा चाकू दिखाकर डराने लगे इसी बीच प्रार्थी के मोबाईल फांेन से अपने बैंक खाते में 2000 रूपये पैसा ट्रांसफर किये एवं प्रार्थी को जबरदस्ती चारपहिया वाहन में मंदिर हसौद टोलनाका से महासमुंद रोड़ जाने लगे, कि रात्रि करीबन 09.00 बजे पलौद चौक के पास पहुंचे थे तभी प्रार्थी वाशरूम जाने के लिये चारपहिया वाहन से उतरा तथा मौका पाकर वहां से भाग गया। आरोपीगण प्रार्थी की उक्त चारपहिया वाहन को लूट कर ले गये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 194/25 धारा 140(3), 309, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुये प्रकरण में पूर्व में आरोपी ललित यादव उर्फ लल्ला पिता राजकुमार यादव उम्र 18 साल निवासी कांपा नहरपारा मोवा थाना पण्डरी रायपुर को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से लूट की वेन्यु कार क्रमांक सी जी/04/एन डी/5577 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।

टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त फरार अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी नितिन यादव उर्फ प्रेम की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये प्रकरण में फरार आरोपी नितिन यादव उर्फ प्रेम को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी – नितिन यादव उर्फ प्रेम पिता पंचराम यादव उम्र 18 वर्ष निवासी सरकारी स्कूल के पास, उदया सोसायटी टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!