बिलासपुर, 17 अगस्त 2024/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार एस डी एम बिलासपुर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को विवेक राईस ट्रेडिंग ,संजय तरण पुष्कर के सामने नेहरू नगर में पी डी एस का चावल खरीदी बिक्री की शिकायत प्राप्त होने पर खाद्य एवं राजस्व विभाग की सँयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त दुकान का निरीक्षण किया गया जिसमें 13 क्विंटल(52 बोरी) पी डी एस योजना अंतर्गत बीपीएल श्रेणी में प्रदाय योग्य फोर्टीफ़ाइड मोटा चावल प्राप्त होने पर और दुकान के प्रोपराइटर द्वारा इस संबंध में कोई भी बिल प्रस्तुत नही किये जाने के कारण उक्त मात्रा में प्राप्त चावल की जप्ती की कार्यवाही की गयी ।निरीक्षण के दौरान दो स्थानीय निवासी जो उक्त दुकान में पी डी एस योजना अंतर्गत प्राप्त मोटा चावल बेचने आये थे, का बयान भी लिया गया ।उक्त दुकान के प्रोपराइटर के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत खाद्य नियंत्रक बिलासपुर द्वारा थाना सिविल लाइन बिलासपुर में एफआईआर दर्ज कराया गया है तथा अपना राशन अवैध तरीके से बेचने वालो का भी राशन कार्ड निरस्त किया जाएगा।उक्त कार्रवाई में तहसीलदार बिलासपुर श्री अतुल वैष्णव, अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर श्रीम जजती सिद्धि गबेल, खाद्य विभाग से सहायक खाद्य अधिकारी श्री राजीव लोचन तिवारी ,श्री अजय मौर्य,खाद्य निरीक्षक धीरेंद्र कश्यप उपस्थित थे।
Related Articles
बस्तर में नक्सलवाद की कमर टूटी: 108 माओवादियों का ऐतिहासिक सरेंडर, 3.29 करोड़ का था इनाम, पहली बार मिला करोड़ों का सोना और कैश
भिलाई सेक्स रैकेट: नेहरू नगर के किराए के मकान में चल रहे अनैतिक व्यापार का भंडाफोड़, संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी के निर्देश, शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी..
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: छत्तीसगढ़ में लागू होगा सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, 13 राजनीतिक केस होंगे वापस..
बिलासपुर : षडयंत्रपूर्वक महिला मित्र से शारीरिक संबंध बनाने कहकर बना लिया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर ₹1 लाख की डिमांड करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार…
रायगढ़: 1 करोड़ 15 लाख का माल बरामद; पुलिस ने कबाड़ के अवैध काले कारोबार पर की अब तक की सबसे बड़ी रेड













