छत्तीसगढ़

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नेशनल हाईवे-130 पर लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार..

रतनपुर : दिनांक 1/2/26 के 3:35 बजे लगभग प्राथी विजय कुमार राज उम्र 48 वर्ष सा तिवरता थाना दीपका जिला कोरबा का अपने 03 महिला रिश्तेदारों को स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 19 AE 3400 में लेकर बिल्हा क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के गांव में मेला देखने गए थे जो मेला देख कर वापस अपने गांव जा रहे थे कि रतनपुर के पहले नेशनल हाईवे में स्थित हाइवे किंग ढाबा के पहले पेशाब करने के लिए गाड़ी रोके तभी अचानक 2 कार में (creta, सफ़ेद रंग का, एक अन्य हरे रंग का) में 04 लड़के उतर कर प्रार्थी से मारपीट कर उसकी कार स्विफ्ट डिजायर एवं कार में रखे 03 नग मोबाइल, गाड़ी में रखे महिला पर्श में रखे 7/8/हज़ार रुपए को लूटकर ले गए हैं। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 76/26 धारा 126(2),309(4), 3, 5,BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया, जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश्‍ एवं अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविगीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम तत्काल अंबिकापुर तरफ रवाना किया एवं टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को जिला कोरिया एवं अंबिकापुर से पकड़ लिया गया, सभी 04 आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ करने पर बताये कि प्रकरण के प्रार्थी द्वारा इन्हे तंत्र विद्या एवं पूजा पाठ से रूपये बढाये जाने के लालच में आकर विजय कुमार राज के बहकावे में आकर 2.5 लाख रूपये छल पूर्वक ठगी कर लिया गया, जिसको वापस मांगने पर नहीं देने पर आरोपीगणों द्वारा अपनी वाहन क्रेटा क्रमांक सी जी 15 ई ए 2300 एवं अरटिगा क्रमांक सी जी 16 सी एम 4564 से पीछा कर रतनपुर के ग्राम मदनपुर के पास नेशनल हाईवे में मारपीट कर स्वीप्ट डिजायर वाहन क्रमांक सी जी 19 बी ई 3400 एवं 03 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम लूटकर ले जाना स्वीकार किये। आरोपीगणों से लूटे गये मशरूका स्वीप्ट डिजायर वाहन क्रमांक सी जी 19 बी ई 3400 एवं 03 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 8000 रू जुमला कीमती 228000 रूपये की 100 प्रतिशत बरामदगी की गई। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयक्त 01 क्रेटा, 01अरटिगा कार एवं 04 नग मोबाईल जप्त किया गया । आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (उप पुलिस महानिरीक्षक) द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि झाड़-फुक अथवा तंत्र विद्या से रूपये पैसे डबल करने का झांसा करने वालों के उपर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।*

नाम आरोपी :- 1. विद्यादास महंत पिता स्व . ग्वाल दास महंत उम्र 43 वर्ष पता सीतापुर खड़गांव थाना सीतापुर, जिला सरगुजा हाल मुकाम तहसील कार्यालय परिसर लखनपुर जिला सरगुजा छ.ग.

2. रामसुन्दर पिता रामसाय उम्र 32 साल पता बनखेता खरवर थाना चरचा जिला कोरिया छ.ग.

3. राजीव कुमार सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह उम्र 37 वर्ष पता हर्रापारा वार्ड नंबर 01 बैकुंठपुर थाना बैकुंठपुर जिला कोरिया छ.ग.

4. गुलशन कुजुर पिता स्व सुशील कुजुर उम्र 47 वर्ष पता चरचा कालरी थाना चरचा जिला कोरिया छ.ग.

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!