छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक बारिश और मेघगर्जन की संभावना है. कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटों में कई जगह हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज हुई. राजधानी रायपुर में भी 10 सितंबर को बौछारें पड़ने की संभावना है.
ऑरेंज अलर्ट जारी
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोडागांव जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. इन जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएँ और मध्यम बारिश होने की संभावना है.
येलो अलर्ट में 20 से ज्यादा जिले
येलो अलर्ट में सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोडागांव, कांकेर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गरियाबंद, पेट्रापुर मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत 20 से अधिक जिले शामिल हैं. यहां हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है.
पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम
प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है. सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई. रायपुर का अधिकतम तापमान 34°C और राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 22.5°C दर्ज किया गया.
वर्षा के प्रमुख आंकड़े
पटना में सर्वाधिक 7 सेमी वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा बैकुंठपुर में 5, कोटा, कटेकल्याण, मैनपुर और रामानुजनगर में 4-4 सेमी, जबकि कई स्थानों पर 1 से 3 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई.
सिनोप्टिक सिस्टम का प्रभाव
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून द्रोणिका पाकिस्तान से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है. वहीं, दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो बारिश की गतिविधियों को बढ़ा रहा है.
आज कैसा रहेगा मौसम
10 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.
राजधानी रायपुर में मौसम का हाल
राजधानी रायपुर में 10 सितंबर को आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा. गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम तापमान 25°C रहने की संभावना है.
प्रदेश में अब तक 971.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 971.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बस्तर जिले में सर्वाधिक 1358.2 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 475.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 831.0 मि.मी., बलौदाबाजार में 705.3 मि.मी., गरियाबंद में 845.0 मि.मी., महासमुंद में 706.7 मि.मी. और धमतरी में 873.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 990.6 मि.मी., मुंगेली में 969.4 मि.मी., रायगढ़ में 1188.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 816.7़ मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1158.4 मि.मी., सक्ती में 1055.6 मि.मी., कोरबा में 1005.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 920.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 769.6 मि.मी., कबीरधाम में 694.1 मि.मी., राजनांदगांव में 835.1 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1193.1 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 695.7 मि.मी. और बालोद में 1031.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 693.7 मि.मी., सूरजपुर में 1017.2 मि.मी., बलरामपुर में 1347.5 मि.मी., जशपुर में 940.7 मि.मी., कोरिया में 1091.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 981.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
बस्तर संभाग में कोंडागांव जिले में 915.7 मि.मी., कांकेर में 1096.9 मि.मी., नारायणपुर में 1167.2 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1333.6 मि.मी., सुकमा में 1042.0 मि.मी. और बीजापुर में 1312.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।




















