छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ : रायपुर में बूंदाबांदी से गर्मी से राहत देर शाम या रात में अंधड़ के साथ हो सकती है बारिश…

पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दर्ज़ की गई औसत वर्षा (दिनांक 07.05.2024 ,0830 IST तक)

मौसम अपडेट छत्तीसगढ़ : आज छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में मतदाताओं पर मौसम के मेहरबान हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज सात मई को चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है और सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है देर शाम या रात में बारिश के भी आसार है।

साथ ही अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई गई है। तापमान में गिरावट आने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि लगातार बढ़ती गर्मी से सोमवार को भी लोग हलाकान रहे और रायपुर का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।

छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दिनांक 07.05.2024 को दर्ज़ किया गया न्यूनतम तापमान

वहीं प्रदेश भर में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा, एडब्ल्यूएस डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल छाए रहने के कारण सोमवार सुबह रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में राहत भरी रही, लेकिन सुबह 11 बजे के बाद से तेज धूप शुरू हो गई और गर्म हवाएं चलने से लोग और हलाकान हो गए। रायपुर का अधिकतम तापमान जहां सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 30.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री जयादा रहा। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रहा।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिणी झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊंचाई पर है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार देर शाम या रात में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश भी हो सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!