जांजगीर-चांपा : आरोपी द्वारा पीड़िता को डरा धमका कर जबरदस्ती अनाचार किया, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध दिनांक 03.09.2025 को थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 358/25 धारा 64,69, 351(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते* हुए थाना बलौदा पुलिस द्वारा आरोपी सुरेश सोनवानी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी सुरेश सोनवानी उम्र 33 वर्ष ग्राम पोंच थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा




















