छत्तीसगढ़

मस्तूरी : जमीन बंटवारे एवं पैसे की लेनदेन की विवाद पर भाई ने भाई पर किया प्राणघातक हमला….

मस्तूरी : प्रार्थी डां यशवत कुमार डहरिया पिता बिसाहूराम डहरिया ग्राम कोसमडीह ने पुलिस को सूचना दिया कि इसके चाचा गणेश राम डहरिया ने इसके पिता बिसाहू राम डहरिया को जमीनी बंटवारे व पैसे की लेनदेन की पूर्व रंजीश पर लोहे के पाईप से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया है मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना की सूचना प्रार्थी द्वारा दिये जाने पर मस्तूरी पुलिस तत्काल अपोलो अस्पताल बिलासपुर जाकर मौके पर ईलाजरत पीड़ित के पास अस्पताल जाकर अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना दौरान आरोपी को आज दिनांक 11-04-2024 को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैा

नाम आरोपी- गणेश राम डहरिया पिता स्व जी.आर.डहरिया उम्र 68 वर्ष साकिन ग्राम कोसमडीह थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ0ग0

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!