बिलासपुर, 19 फरवरी 2026 : जिले के विकासखंड मस्तूरी के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 8 ग्रामों में उचित मूल्य (राशन) दुकानों के संचालन हेतु 13 मार्च 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एसडीएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें बूढ़ीखार, गतोरा, केवतरा, गोडाडीह, मस्तूरी, मटिया, शिवटिकारी एवं सुकुलकारी ग्रामों में राशन दुकान खोले जाने हैं। इन ग्रामों राशन दुकान के लिए पात्र स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत अथवा सहकारी संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदकों को अपने आवेदन मस्तूरी स्थित एसडीएम कार्यालय की खाद्य शाखा में उक्त तिथि तक जमा करना होगा। आवेदन निर्धारित फॉर्मेट में तैयार कर ए-4 आकार के लिफाफे में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। निर्धारित शर्तों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। खाद्य निरीक्षक ने पात्र संस्थाओं से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। विस्तृत जानकारी एसडीएम कार्यालय मस्तूरी के खाद्य शाखा से प्राप्त की जा सकती है।
Related Articles
सूरजपुर पुलिस ने 4 करोड़ 24 लाख रूपये कीमत का 848 किलो 650 ग्राम गांजा सहित 7 को किया गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बस किया गया जप्त..
किसान बनकर व्यापारी की दुकान पहुंचे कृषि अधिकारी, 750 रुपये की खाद 1800 रुपये में बेच रहा था व्यापारी, प्रशासन ने गोदाम सील कर 74 बोरी खाद जब्त की..
रायगढ़ : परिचित युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का किया शारीरिक शोषण, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की देता था धमकी आरोपी गिरफ्तार..
मस्तूरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: काम पर आए मिस्त्री की बेटी से छेड़छाड़ करने वाला मकान मालिक गिरफ्तार..
गरियाबंद पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 70 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द…
नाबालिग बालिका को घर से जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल…
हरी खाद के रूप में ढैंचा अपनाकर किसान घटाएं यूरिया की खपत, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाएं, कृषि विभाग दे रहा अनुदान..
किसानों की आय बढ़ाने छत्तीसगढ़ में बासमती धान मिशन की तैयारी; अंतराष्ट्रीय बाजार में सुगंधित चावल की है बड़ी डिमांड…
धमतरी देश का पहला जिला बना, जहां PACS समितियों के माध्यम से किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर की सुविधा
अवैध संबंध, शराब और फिर करंट… कांकेर पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया 1 साल पुराना ‘परफेक्ट मर्डर’ का प्लान..









