छत्तीसगढ़

भौतिक सत्यापन उपरांत ही टोकन अनुसार किसानों से धान खरीदी हो -कलेक्टर

बलौदाबाजार,20 जनवरी 2026 कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को समय -सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने समर्थन मूल्य में धान खरीदी की समीक्षा करते हुए दूसरे और तीसरे टोकन में धान का भौतिक सत्यापन पारदर्शितापूर्वक कराने के उपरांत ही किसानों से धान खरीदी करने तथा बिचौलियों पर सख़्ती से कार्यवाही के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण कार्य है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में अब तक सुचारु रूप से धान खरीदी संचालित हो रही है। अंतिम 10 दिनों में बिचौलिए अवैध धान खपाने की कोशिश करेंगे जिसे नाकाम करना है। उन्होंने कहा कि सत्यापन में धान नहीं मिलने पर टोकन निरस्त कराएं। इसीतरह कम धान होने पर रकबा समर्पण कराएं। उन्होंने एसआईआर अंतर्गत नो मैपिंग, लॉजिकल रीजनिंग एवं अन्य प्रकार के दावा -आपत्ति की सुनवाई नियमानुसार एवं तय समय पर पूरा करने सभी एईआरओ को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने राजस्व प्रकारणो की समीक्षा करते हुए कहा कि 1 से 5 वर्ष के लंबित प्रकारणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिये। इसी तरह अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि प्रारकणों का तेजी से निराकरण करने कहा। कोर्ट नियमित रूप से लेने के निर्देश भी दिये।इस दौरान मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री सचिवालय, सीपी ग्राम्स, कलेक्टर जनदर्शन, समय -सीमा से सम्बधित आवेदनों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, अवध राम टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!