छत्तीसगढ़

बिलासपुर : 6 वर्ष के मासूम बालिका के साथ छेड़खानी करने के आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर : प्रार्थिया ने थाना उपस्थित आकर लिखीत शिकायत पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिक लड़की उम्र 06 वर्ष जो दिनांक 20/05/2024 को दोपहर करीब 12.00 बजे घर से मोहल्ले के किराना दूकान फ्रूटी लेने गई थी। जो रोते हुए घर आकर अपनी मां को बताई कि राजेश धीवर नामक लड़के ने उसे बूरी नियत से छेड़छाड़ करने के नियत से पकड़कर मुंह में चुम्मा लिया है। घटना गंभीर प्रकृति की होने से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री उमेश कश्यप द्वारा उचित मार्गदर्शन लिया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कोनी में धारा-354 भादवि 10 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। पृथक से एससी एसटी एक्ट की धारा 3(1)(11) जोड़ी गई है।आरोपी राजेश धीवर को ग्राम बिरकोना से ही तत्काल हिरासत में लेकर दिनांक 21/05/2024 को विधिवत गिरपतार कर ज्यूडीसियल रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपीः- राजेश धीवर उर्फ बंधु पिता धनीराम धीवर, उम्र 22 वर्ष, सा. ग्राम बिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!