महतारी सदनों का लोकार्पण किया। जिले के विकासखण्ड बिल्हा के सेमरताल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। यहां सभी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को वर्चुअली सुना। जिले में सेमरताल, लगरा, लखराम एवं सागर में बन चुके महतारी सदन का भी लोकार्पण हुआ।
कार्यक्रम में तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललीता संतोष कश्यप, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अम्बिका साहू, तखतपुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी संतोष वस्त्रकार, बिल्हा जनपद अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक, श्री मोहित जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और समूह की दीदियां एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।




















