बिलासपुर : दिनाँक 04/07/2025 को प्रार्थी थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 03/07/2025 को प्रार्थी की नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर, मामला नाबालिक बालिका संबंधी गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा प्रकरण के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने पश्चात उच्च अधिकारियों श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय से प्राप्त दिशा निर्देश पर आरोपी व नाबालिक की पतासाजी की जा रही थी। नाबालिक बालिका की दिल्ली में होने की सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा थाना रतनपुर में टीम गठित कर दिल्ली रवाना किया गया था। जहॉ आरोपी शंकर यादव निवासी केसर भाठापारा थाना पामगढ़ के पास से पीड़िता को बरामद कर पीड़िता से पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाना बताई तथा अपने साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना बताने से आरोपी व पीड़िता को वापस थाना लाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।




















