छत्तीसगढ़

बिलासपुर: व्यापार विहार दुकान बढ़ा रहे व्यापारी की आँखों के सामने उड़ी 8 लाख देखें LIVE चोरी का वीडियो!

बिलासपुर। न्यायधानी के व्यापार विहार इलाके में बीती रात चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। छोटी पार्किंग के पास स्थित ‘हरे कृष्णा ट्रेडर्स’ के संचालक के साथ यह घटना तब हुई जब वे अपनी दुकान बढ़ा रहे थे। शातिर चोर ने पलक झपकते ही कार का दरवाजा खोलकर उसमें रखा रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। बैग में लगभग 8 लाख रुपये नकद होने की बात कही जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात लगभग 8:30 बजे हरे कृष्णा ट्रेडर्स के मालिक अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने दुकान के गल्ले से दिनभर की कमाई (नगदी राशि) निकाली और उसे एक बैग में रखकर अपनी कार में रख दिया। इसके बाद वे कार को लॉक करना भूल गए या दुकान का शटर गिराने के लिए महज कुछ ही दूर गए थे।

​इसी बीच घात लगाए बैठे एक अज्ञात आरोपी ने मौका पाकर कार का दरवाजा खोला और पिछली सीट पर रखा नोटों से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। जब तक व्यापारी को कुछ समझ आता, आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

CCTV में कैद हुई घटना

चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपी ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं। आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि हुलिए और फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। व्यापार विहार जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना से स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!