बिलासपुर : दिनांक 10.01.23 को प्रार्थिया राखी खन्ना निवासी वेयर हाउस रोड महामाया विहार थाना सिविल लाइन बिलासपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि इसके पुत्र आकाश खन्ना ने दिसंबर 2021 प्राइम क्रिकेट अकादमी बंगाली काली मंदिर ग्राउंड तोरवा में ज्वाइन किया था जिसका कोच सन्नी दुआ था डायरेक्टर अंजुल दुआ और उसका पति सन्नी दुआ के द्वारा बच्चों को नेशनल लेवल पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन दिलाने के सुनहरे सपने दिखाकर बच्चों एवं अभिभावकों से नगदी रकम एवं आरोपिया खुशबू सिंह के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से करीब 70 लख रुपए प्राप्त कर धोखाधड़ी किया गया था रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद कर आरोपी सनी दुआ एवं अंजुल दुआ को गिरफ्तार किया गया था आरोपियां खुशबू सिंह प्रकरण में लगातार फरार चल रही थी जिसकी लगातार पता तलाश की जा रही थी कि तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि खुशबू सिंह को जरहाभाटा चौक के आस पास देखा गया है सूचना से पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह भापुसे , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप , नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पुजा कुमार भापुसे को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल सूचना को तस्दीक कर तस्दीक करने हेतु मौके पर पहुंचकर आरोपिया को पकड़कर गिरफ्तार करने निर्देश दिए गए जो हमराह स्टाफ मौके पर पहुंचकर खुशबू सिंह को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपिया के अकाउंट को सीज किया गया है आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है ।
Related Articles
मातृ-रूपेण संस्थिता जब माँओं ने बचाई एक माँ की जान, पांच घंटे चली जटिल सर्जरी; 10 यूनिट रक्त चढ़ाने और दो दिन वेंटिलेटर पर रखने के बाद मिली जिंदगी..
रायपुर : ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार..
बिलासपुर: पड़ोसी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार
दुर्ग : घर के गेट के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद, महिला एवं उसके भाई पर हाथ-मुक्कों और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर : कोटा, रतनपुर, बिल्हा, पचपेड़ी, बेलगहना एवं कोरबा (पाली) में देहांत क्षेत्र में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
बालोद: इलेक्ट्रिक स्कूटी डीलरशिप और 100% कैशबैक के नाम पर 31.80 लाख की ठगी, CBK EV मोटर्स का CEO ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार













