बिलासपुर :- प्रार्थीया निवासी मुक्तिधाम के आगे मधुबन रोड़ नारियल कोठी दयालबंद थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर के द्वारा दिनांक 24.07.2024 को थाना उपस्थित आकर लिखित शिकायत पेश की दिनांक 23.07.2024 को रात्रि में खाना खाकर अपने पति एवं बच्चे के साथ अपने कमरे का दरवाजा बंद कर दरवाजा को रस्सी से कड़ी में बांध कर दोनो पति पत्नि बच्चे को लेकर जमीन में सो गये थे कि रात्रि 12.30 बजे करीबन मोहल्ले का शिवा वर्मा उसके घर का दरवाजा खोलकर रात्रि में घुस कर उसका इज्जत लूटने के नियत से पहने कपडे को उपर उठा कर जांघ को छु रहा था जिससे निंद खुलने पर देखी व अपने पति को जगाई प्रार्थीया का पति बाहर चिल्लाने निकला तो आरोपी शिवा वर्मा घर से निकल कर भाग गया कि लिखित शिकायत पर अप.क.-305/24 धारा 331 (2), 331 (6), 74 बीएनएस का अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया महिला संबंधि अपराध होने से प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक, श्री रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक, सिटी कोतवाली, श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन पर पूर्व के छेडखानी एवं मारपीट के आदतन बदमाश को थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में आरोपी टीम गठित कर आरोपी शिवा वर्मा को विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी :- (1) शिवा वर्मा पिता स्व० गया प्रसाद वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी मुक्तिधाम के आगे मधुबन रोड नारियल कोठी दयालबंद थाना कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.) गिरफ्तार दिनांक 24.07.24 के




















