छत्तीसगढ़

बिलासपुर: मोबाइल नंबर मांगने के बहाने नाबालिग से छेड़छाड़, रतनपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

बिलासपुर: दिनॉक 14/02/2026 को ग्राम मरहीकॉपा थाना कोटा निवासी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता अपने मौसी के घर ग्राम सेमरा आई थी, जहाँ से किराना दुकान सामान लेने गई थी, दुकान से वापस आते समय सेमरा के रहने वाला अनुराग जायसवाल पीड़िता से मोबाईल नम्बर माँगा, पीड़िता के द्वारा मोबाईल नम्बर देने से मना करने पर आरोपी अनुराग जायसवाल द्वारा जबरदस्ती पीड़िता का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के द्वारा चिल्लाने पर आरोपी वहाँ से भाग गया, पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में बालिका संबंधी गंभीर अपराध होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, आरोपी दिनाँक घटना से अपने घर से फरार था, आरोपी के वापस घर आने की सूचना पर आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी :- 1. अनुराग जायसवाल पिता राजेन्द्र जायसवाल उम्र 20 वर्ष निवासी सेमरा (चपोरा) थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!