बिलासपुर : प्रार्थी महावीर साहू निवासी सुकरी कला थाना उरगा जिला कोरबा छत्तीसगढ़ ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.08.25 को किराना सामान लेने टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 एव 2136 से व्यापार विहार बिलासपुर आ रहा था सुंदर लाल धीवर जो व्यापार विहार में लेबर का काम करता है उसको मोबाइल फोन से कॉल कर बताया कि बिलासपुर जा रहा हूं लगभग ढाई लाख का किराना का सामान व्यापार विहार से लेना है इसको वाहन में लोड कर देना और तोरवा गुरु नानक चौक में मिलने कहा था दोपहर करीबन 2:00 बजे प्रार्थी तोरवा बिलासपुर पहुंचा तब सुंदरलाल धीवर गुरु नानक चौक तोरवा में मिला प्रार्थी पूर्व में सुंदरलाल धीवर से उधारी 1000 रुपए लिया था जिसे अपने टीवीएस मोटरसाइकिल की डिक्की से रखे रुपए में से ₹1000 निकालकर सुंदरलाल धीवर को दिया था उस समय सुंदरलाल देखा फिर टीवीएस से व्यापार विहार चलने के लिए बैठने कहां काफी भीड़ भाड़ था कुछ समय में पीछे देखा तो सुंदरलाल चलते जगमल चौक की ओर जा रहा था मैं आवाज दिया तो रुका नहीं अपनी डिक्की को चेक तो देखा कि पन्नी में लपेट कर रखा 250000 रुपए को सुंदर लाल धीवर चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया जिसकी सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भापुसे) को दी गई जिनके द्वारा तत्काल आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्री गगन कुमार (भापुसे ) के मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी व चोरी गए रकम की पता तलाश की जा रही थी जो इसी क्रम में तोरवा पुलिस मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुंदर लाल धीवर की पता तलाश उसके निवास ग्राम कोसमंदा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा पहुंची और घेराबंदी करा आरोपी सुंदरलाल धीवर को पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया और बताया कि महावीर साहू के मोटरसाइकिल की डिक्की से 250000 रुपए को चोरी किया था जिसका 90500 को घर में रखा था पवन बरेठ सिवनी को उधारी एक लाख रूपए देना बताया ₹40000 जुआ में हार जाना एवं 19500 रुपए खाने पीने में खर्च कर देना बताया आरोपी के कब्जे से 19500 रुपए जप्त किया गया है आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Related Articles
CG B.Ed-D.El.Ed Exam: कल बिलासपुर में भारी वाहनों की ‘नो एंट्री’, 35 केंद्रों पर परीक्षा; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी..
मौसम विभाग की बिलासपुर-मुंगेली को चेतावनी: 24 घंटे के भीतर उच्चतम तीव्रता के साथ भारी बारिश के आसार..
स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ता बिजली बिल, रीयल टाइम खपत की जानकारी से उपभोक्ता खुद कर सकते हैं बिजली उपयोग नियंत्रित : विद्युत विभाग
भीषण सड़क दुर्घटना: 3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, गैस कटर से ट्रक का केबिन काटकर 3 घायलों को निकाला बाहर..
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुआ लो-प्रेशर, आज रायपुर और उत्तर छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल
जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 कार 552.10 किलोग्राम गांजा सहित 1 करोड़ 21 लाख का माल जप्त, 2 तस्कर गिरफ्तार…
मानसून पर लगा तीन दिन का ब्रेक आज होगा खत्म, दो दिन बाद फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत, उत्तर व दक्षिण के जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट…
छटठी कार्यक्रम में लात घूसा हाथ मुक्का से ताबड़तोड़ प्राण घातक मारपीट कर सीसीरोड़ मे घसीट कर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़ में स्कूल एडमिशन के बदले नियम: अब कक्षा पहली में प्रवेश के लिए 6 वर्ष की न्यूनतम आयु अनिवार्य, देखें पूरी गाइड…
बेलतरा ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंध लगाकर चोरी करने वाले 5 आरोपियों पर रतनपुर पुलिस बड़ी कार्यवाही…









