छत्तीसगढ़

बिलासपुर : मार्निंग वाक पर निकली महिला की गले में पहने मंगलसूत्र छिनकर भागा, चैन स्नेचिंग के 4 आरोपियो पकड़ने में सिविल लाईन पुलिस को मिली बड़ी सफलता..

बिलासपुर : प्रार्थिया डांक्टर मेघा दाभडकर उम्र 58 साल पता तिलक नगर थाना सिविल लाईन बिलासपुर की थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 23.07.2024 को सुबह करीबन 05.00 बजे अपने पति अरूण दाभडकर के साथ मार्निंग वाक के लिये निकले थे। वह अरपा नदी के किनारे रिवर व्यू मिक्सिंग प्लांट के पास मार्निंग वाक कर रही थी और उनका पति करीबन 500 मीटर की दूरी पर विपरीत दिशा पर मार्निंग वाक रहे थे, कि समय करीबन 05.35 बजे एक अज्ञात मोटर सायकल चालक तेजी से महिला के पास आया और उसके गले में पहनी सोने के मंगलसूत्र को झपटमारी (चैनस्नेचिंग) कर ले गया, झपटमारी से उसके हाथ में मंगलसूत्र का एक भाग रह गया ।सोने का लाकेट माला सहित जिसमें काले रंग का मोती और बीच में सोने का लाकेट है को ले गया

कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में धारा 304 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना पतासाजी में लिया गया एवं घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजनेश सिंह को अवगत कराया जाकर उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन श्री उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतु अलग अलग टीमो का गठन किया गया।

घटना स्थल से साक्ष्य सबूत सीसीटीवी फुटेज निरीक्षण आधार पर पतासाजी शुरू की गई व मुखबीरों को सक्रिय किया गया। लगातार पुलिस ने अथक मेहनत व परिश्रम से 12 घंटे लगातार दिन रात परिश्रम करके 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया व संदेही को मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर दबिश देकर पकड़ा गया एवं उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसने अपने अन्य साथियों के पास सामान को मिलकर बेचना बताया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व छिनाझपटा गया मंगलसूत्र जुमला कीमती 02 लाख रूपये को बरामद कर जप्त किया गया हैा सभी आरोपियों को विधिवत गिरफतार कर लिया गया है ।

नाम आरोपी –

01- शेख फैजुद्दीन ऊर्फ लाल पिता शेख नसिरूद्दीन उम्र 19 साल साकिन तैयबा चौक खान बाड़ी गली नंबर 02 थाना सिविल लाईन बिलासपुर

02- कृष्णा उपाध्याय ऊर्फ मोहन पिता संजीव कुमार उम्र 20 साल पता अग्रसेन चौक लिंक रोड बुखारी पेट्रोल पंप के सामने बिलासपुर

03- श्रीदीप शर्मा पिता राजेन्द्र शर्मा उम्र 19 साल साकिन 27 खोली बिलासपुर

04- तनिष्क सलूजा पिता अविनाश सलूजा उम्र 21 साल साकिन अजीत अपार्टमेंट पुराना हाईकोर्ट के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर

 

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!