छत्तीसगढ़

बिलासपुर: बिना नंबर प्लेट एवं मोडिफाईड सायलेंसर के विरुद्ध विशेष अभियान….

बिलासपुर : श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला बिलासपुर के निर्देशानुसार जिले में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने, बुलेट मोटरसाइकिलों में मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर अत्यधिक तेज एवं पटाखे जैसी आवाज उत्पन्न कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

उक्त अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई।

जांच के दौरान यह पाया गया कि कई युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर अत्यधिक तेज एवं पटाखे जैसी आवाज उत्पन्न कर रहे थे, वहीं कई वाहन बिना नंबर प्लेट के सार्वजनिक मार्गों पर चलाए जा रहे थे, जिससे आम नागरिकों, बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों को गंभीर असुविधा हो रही थी।

अभियान के दौरान थाना-वार निम्नानुसार कार्यवाही की गई—

थाना सिविल लाईन क्षेत्र से 10 बुलेट मोटरसाइकिलों पर,

थाना सरकण्डा क्षेत्र से 07 बुलेट मोटरसाइकिलों पर,

थाना तारबहार क्षेत्र से 02 बुलेट मोटरसाइकिलों पर,

थाना सकरी क्षेत्र से 01 बुलेट मोटरसाइकिल पर,

थाना तोरवा क्षेत्र से 02 बुलेट मोटरसाइकिलों पर तथा

थाना कोतवाली क्षेत्र से 02 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही की गई।

इस प्रकार पूरे बिलासपुर जिले में कुल 24 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिलों को जप्त किया गया एवं मोडिफाईड सायलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों के सायलेंसर जप्त कर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध बीएनएसएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

बिलासपुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें। बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना, मोडिफाईड सायलेंसर लगाना एवं ध्वनि प्रदूषण फैलाना दंडनीय अपराध है। भविष्य में भी इस प्रकार के उल्लंघन पर जिले भर में निरंतर एवं सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!