छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस की ठगों पर कार्यवाही, पूर्व परिचय का लाभ उठाकर ऑनलाईन ड्रेडिंग में पैसा लगाने के नाम पर 1,38,72,005 रू. लेकर किया था धोखाधड़ी…

बिलासपुर : प्रार्थी बसंत पाण्डेय पिता भागवत प्रसाद पाण्डेय उम्र 58 वर्ष निवासी राजस्व कालोनी सरकण्डा ने दिनांक 20.09.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पूर्व परिचय कपिल दुबे पिता हेमन्त दुबे के परिवार के साथ था। कपिल दुबे के पिता हेमन्त दुबे उसकी मां मनीषा दुबे सभी मिलकर ऑनलाईन ड्रेडिंग में आकर्षक मुनाफा मिलने का झांसा देकर नगद एवं ऑनलाईन माध्यम से कुल 1,38,72005/- प्राप्त करने के बाद निर्धारित समय अवधि पूर्ण होने पर 8907000/- रू. वापस करने एवं 4965105 रू. वापस ना कर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की कायमी बाद आरोपीगण फरार थे और पुलिस द्वारा पकड़े जाने से बचने के लिए बार बार ठिकाना बदल रहे थे। जिनका पता तलाश किया जा रहा था। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर के आधार पर जानकारी मिला कि आरोपी हेमन्त दुबे नवरात्रि पर्व मनाने अपने सकुनत वापस बिलासपुर आया हुआ है। उक्त सूचना के संबंध में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर सउनि दिनेश तिवारी के हमराह में टीम भेजकर आरोपी हेमन्त कुमार दुबे को उसके सकुनत कतियापारा बिलासपुर में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी:- हेमन्त कुमार दुबे पिता स्व. गणेश प्रसाद दुबे उम्र 53 वर्ष निवासी कतियापारा, जूना बिलासपुर (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!