बिलासपुर, 16 अक्टूबर 2024 कलेक्टर अवनीश शरण ने बिलासपुर शहर के घुरू अमेरी से लेकर यदुनंदन नगर तिफरा के लिए प्रस्तावित वैकल्पिक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। करीब 16 करोड़ रूपये की लागत से सड़क निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए राज्य शासन को भेजा गया है। रोड के पूर्ण हो जाने पर मंगला, तखतपुर सहित शहर के एक बड़े हिस्से के नागरिकों को फायदा मिलेगा। इससे मुख्य रोड पर यातायात का दबाव कम होगा। सड़क की लम्बाई 3.5 किलोमीटर होगी और 7 मीटर चौड़ा पक्का सड़क बनेगा। कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ सड़क कीे एलाईनमेन्ट का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि एलाईनमेन्ट ऐसा हो कि ज्यादा लोगों को विस्थापित करने की जरूरत न पड़े। सड़क निर्माण की सीमा में आने वाले प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा। कलेक्टर ने तहसीलदार को रोड चौड़ीकरण से प्रभावित होने वाले लोगों का सर्वे कर एक सप्ताह में प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, तहसीलदार अश्विनी कंवर, पीडब्ल्यूडी के ईई वीएनके शास्त्री सहित निगम जोन कमिश्नर भी निरीक्षण में उपस्थित थे।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन








