छत्तीसगढ़

बिलासपुर : घातक हथियारो से लेस होकर प्राणघातक हमला करने वाला फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में….

बिलासपुर : दिनांक 14.08.2025 को प्रार्थी राहुल गोस्वामी निवासी टिकरापारा शिव टॉकीज चौक बौद्ध मंदिर गली नंबर 2 सिटी कोतवाली बिलासपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 14.08.2025 को वह अपने मोटरसाइकिल बुलेट क्रमांक सीजी 10 बी एम 7682 में सवार होकर अपने साथी बजरंग के साथ उसके घर 12 खोली रेलवे कॉलोनी के लिए गोपाल डेयरी से दही लेकर जा रहा था जैसे ही वे तितली चौक के थोड़ा आगे पुल के पास पहुंचे तथा पेशाब करने के लिए उतरे इस समय जगन्नाथ मंदिर की ओर से ईस्माइल ,इमरान खान ,कुणाल उर्फ युसूफ खान ,शमी खान ,रिजवान खान अभय चौहान, गुलशन हडलेस्कर, अमन तीन मोटरसाइकिल में सवार होकर आए और पुरानी रंजिश से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हत्या करने की नीयत से चाकू ,स्टिक , पाइप , बेल्ट से प्राणघातक हमला कर दिए जिससे उन्हें चोट आई है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 343/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 109(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी अभय चौहान ,मोहम्मद यूसुफ , गुलशन हडलेस्कर, अमन हथगेन को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका था मामले के शेष आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी जो तोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहम्मद इस्माइल खान गोंदिया से ट्रेन में बैठकर बिलासपुर आने वाला हैं । जिसकी जानकारी तत्काल जिले के वरिष्ट अधिकारियों को दी गई जिनके द्वारा तत्काल आरोपी की धरपकड़ कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए जिसके परिपालन में तोरवा थाना टीम गठन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्ट जप्त किया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

नाम आरोपी :- 1.मोहम्मद इस्माइल खान पिता मोहम्मद इकबाल उम्र 25 साल पता गोविंद नगर थाना सिरगिट्टी बिलासपुर छत्तीसगढ़

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!