बिलासपुर, 09 अक्टूबर 2025: रेत खदान के इच्छुक बोली कर्ताओं को पोर्टल के बारे में जानकारी देने के लिए 13 अक्टूबर को बिलासपुर में संभाग स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। कलेक्टोरेट कार्यालय बिलासपुर के नजदीक स्थित जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाभवन में दोपहर 2 बजे से ये प्रशिक्षण शुरू होगा। उप संचालक खनिज प्रशासन बिलासपुर किशोर गोलघाटे ने बताया कि इस बार गौण खनिज साधारण रेत का आवंटन एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा। आवंटन की कार्यवाही ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के अनुसार होगी। प्रशिक्षण में इच्छुक बोलीकर्ताओं को ई-नीलामी से जुड़ी तमाम प्रक्रिया जैसे कि निविदा जारी करना, निविदा में भाग लेने के लिए बोलीकर्ताओं का पंजीयन, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी अर्हताधारी बोलीकर्ताओं का चयन, लॉटरी प्रक्रिया, अधिमानी बोलीदार का चयन आदि पोर्टल के माध्यम से होने वाली समस्त जानकारी बताई जायेगी। रेत खदान के इच्छुक बोलीकर्ता इस प्रशिक्षण में हिस्सा ले सकते हैं। संभाग स्तरीय इस प्रशिक्षण बिलासपुर सहित संभाग के अन्य जिलों जैसे कि मुंगेली, जीपीएम, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, सक्ती, रायगढ़ एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिलों के इच्छुक बोलीदारों के लिए आयोजित की गई है। उप संचालक ने इच्छुक बोलीदारों को इस प्रशिक्षण में हिस्सा लेकर जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है।
Related Articles
दुर्ग : ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डाटा एंट्री, डाटा रिकवर एवं पेमेंट रिलीज के नाम पर ₹39,33,560 की धोखाधड़ी, उत्तराखण्ड से दो आरोपी गिरफ्तार..
मातृ-रूपेण संस्थिता जब माँओं ने बचाई एक माँ की जान, पांच घंटे चली जटिल सर्जरी; 10 यूनिट रक्त चढ़ाने और दो दिन वेंटिलेटर पर रखने के बाद मिली जिंदगी..
रायपुर : ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार..
बिलासपुर: पड़ोसी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार
दुर्ग : घर के गेट के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद, महिला एवं उसके भाई पर हाथ-मुक्कों और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर : कोटा, रतनपुर, बिल्हा, पचपेड़ी, बेलगहना एवं कोरबा (पाली) में देहांत क्षेत्र में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…













