छत्तीसगढ़

बिलासपुर : अवैध शराब परिवहन करते 2 आरोपी सरकण्डा/मोपका पुलिस के गिरफ्त में…

बिलासपुर : सूचना मिला कि एक रेनॉल्ड कार में अत्यधिक मात्रा में शराब रखकर चिल्हाटी की ओर से परिवहन किया जा रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ, जिस पर उप निरी. रामनरेश यादव पुसके. मोपका द्वारा अपने टीम के साथ चिल्हाटी मोड़ के पास नाकाबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार कार कमांक CG 28 P 6742 को रोककर कार में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम नवीन बोले उर्फ भज्जी एवं बलराम यादव निवासी टिकरापारा बिलासपुर का रहने वाले बताये। जिनकी तलाशी पर कार अंदर 5 बोरी में भरा हुआ देशी प्लेन मदिरा शराब 480 नग किमती 43200 रु. का बरामद हुआ। जिस संबंध में आरोपियों से पूछताछ करने पर नीलकमल सिंह राजपूत के द्वारा 45000 रु. देकर शराब मंगवाना बताये जिसे विधिवत् आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर आरोपी नवीन बोले उर्फ भज्जी एवं बलराम यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी नीलकमल सिंह राजपूत फरार है जिसे शीघ्र गिरफ्तार की जावेगी।

नाम आरोपी – 01. नवीन बोले उर्फ भज्जी पिता स्व. रामकिशोर बोले उम्र 34 वर्ष निवासी दयालबंद गुरुनानक स्कूल के सामने थाना सिटी कोतवाली।

02. बलराम यादव पिता स्व. जरहू यादव उम्र 51 वर्ष साकिन टिकरापारा इंशा चौक के पास थाना सिटी कोतवाली।

03. नीलकमल राजपूत (फरार)

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!