बिलासपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लगभग डेढ़ दर्जन राजस्व एवं खनिज अमले द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान तखतपुर, काठकोनी, भरनी, चोरभट्ठी, गनियारी, नेवरा, टांडा, अमने, मंगला एवं धुरिपारा क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। नेवरा क्षेत्र से खनिज मुरुम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 1 चैन माउंटेन मशीन एवं 2 हाइवा वाहन जप्त किए गए। तखतपुर क्षेत्र से मुरुम का परिवहन करते 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा मंगला-धुरिपारा क्षेत्र से रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गई। इस प्रकार कुल 6 वाहनों को जप्त कर थाना सकरी, कोटा एवं कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है, वहीं चैन माउंटेन मशीन को यथास्थान सीलबंद किया गया है। खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Related Articles
रायपुर : न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, 2 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक सहित कुल 3 गिरफ्तार…
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर..
रायगढ़ : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी..
भटगांव पुलिस ने नाबालिक बालिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार…
मां की हत्या के मामले में बेटा और पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, पीढ़ा एवं कपड़े बरामद….
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून 9 से 12 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव, जानें अपने जिले की स्थिति..
दुर्ग : हाईटेक अस्पताल की राशि में करीब 32 लाख रुपये का गबन, कैशियर गिरफ्तार; बैंक में राशि जमा करने की फर्जी ई-मेल भेजकर करता था गुमराह..











