छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : वर्षा पर लगा ब्रेक तो तीन डिग्री चढ़ा पारा, आज हो सकती है भारी वर्षा

मौसम अपडेट : रायपुर । पिछले कुछ दिनों से वर्षा बंद है। इस कारण रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ गया है और उमस से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। प्रदेश भर में अभी तक 1009.9 मिमी वर्षा हो चुकी है और इसमें सर्वाधिक वर्षा बीजापुर में हुई है।

शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम सामान्य रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश भर में एडब्ल्यूएस महासमुंद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, वर्षा न होने के कारण दिन में तेज धूप हो रही है। 

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

भैयाथान 3 सेमी, करतला 2 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका हिमालय के तराई में स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम बिहार और उसके आसपास 3.1 किमी तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम अपडेट : बिलासपुर। बिलासपुर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। सिस्टम कमजोर होने के कारण वर्षा की संभावना कम हुई है। जिसका परिणाम यह हुआ कि आज बिलासपुर में मौसम साफ है। सुबह से सूर्यदेव ने दर्शन दिए हैं। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तापमान आज भी ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून द्रोणिका हिमालय के तराई में स्थित है।

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण-पश्चिम बिहार और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 28 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है। मौसम में अचानक हुए इस परिवर्तन के कारण गर्मी और उमस बढ़ी है।

इस साल मानसून 11 अक्टूबर तक

छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून 11 अक्टूबर तक ही रहेगा। वही अंतिम चरण में 22 अक्टूबर तक बने रहने की संभावना है। मानसून द्रोणिका के सक्रियता को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि सिस्टम मजबूत होने की वजह से अच्छी बारिश की उम्मीद है। हालांकि अभी आने वाले एक-दो दिनों में वर्षा की संभावना कम है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!