Maruti Baleno बनी भारत की टॉप सेलिंग कार, 31 दिनों में 18418 यूनिट बिकी, Tata Nexon से नंबर-1 SUV का छिन गया ताज! यह गाड़ी बन गई…

Maruti Baleno Becomes Top Selling Car In August : लंबे समय से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार वैगनआर को अपनी ही कंपनी के प्रीमियम हैचबैक बलेनो से करारी हार मिली और बलेनो भारत की टॉप सेलिंग कार बन गई है। वहीं, एक और बड़ी खबर यह भी है कि टाटा नेक्सॉन ने भारत की नंबर 1 एसयूवी का ताज गंवा दिया है और पिछले महीने नई मारुति ब्रेजा की बादशाहत देखने को मिली। आज हम आपको भारत की टॉप 10 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी बीते अगस्त में सबसे ज्यादा बिक्री हुई।

इन 10 कारों का भारत में जलवा:
मारुति सुजुकी बलेनो | 18418 यूनिट |
मारुति सुजकी वैगनआर | 18398 यूनिट |
मारुति सुजुकी ब्रेजा | 15193 यूनिट |
टाटा नेक्सॉन | 15085 यूनिट |
मारुति सुजुकी ऑल्टो | 14388 यूनिट |
ह्यूंदै क्रेटा | 12577 यूनिट |
टाटा पंच | 12006 यूनिट |
मारुति ईको | 11999 यूनिट |
मारुति सुजुकी डिजायर | 11868 यूनिट |
मारुति सुजुकी स्विफ्ट | 12275 यूनिट |
मारुति के साथ ही टाटा और ह्यूंदै की कारें
आपको बता दें कि भारत में हैचबैक कारें सबसे ज्यादा बिकती हैं और इनमें एंट्री लेवल के लेकर प्रीमियम हैचबैक भी होती हैं। मारुति सुजुकी की हैचबैक कारें सबसे ज्यादा बिकती हैं। इसके साथ ही मारुति सुजुकी और ह्यूंदै मोटर्स के साथ ही टाटा मोटर्स की एसयूवी भी खूब बिकती है। 10 लाख से सस्ती इन कारों की बिक्री काफी ज्यादा होती हैं और इनमें मारुति सुजुकी की कारें लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती हैं।