बालोद : दिनांक 17.10.2025 को थाना बालोद में शिकायत दर्ज कराया कि एक महिला के साथ आरोपी हिमांशु सिन्हा निवासी गोटाटोला मानपुर के द्वारा प्राथियाँ से शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया है प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 432/25 धारा 69 बी एन एस, SCST एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया घटना के बाद से आरोपी फरार था पुलिस द्वारा लगातार उसका पातासाजी किया जा रहा था आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था । आरोपी के गिरफ्तारी हेतु थाना बालोद व साइबर सेल टीम को लगाया गया था टीम द्वारा लगातार आरोपी हिमांशु सिन्हा को चिन्हांकित जगह पर पता किया गया l लेकिन ओ अपने घर मोहला मानपुर में नहीं था टीम द्वारा तकनीकी डाटा और मुखबिर की सूचना मिला कि आरोपी हिमांशू सुकमा क्षेत्र में कही छिपा है कि सूचना पर थाना बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा व साइबर सेल प्रभारी टीम के साथ दर्भा झीरम होते हुए थाना तोंगपाल जिला सुकमा पहुंच कर लोकल पुलिस की मदद से आरोपी हिमांशु सिन्हा को जो वहां किसी परिचित के घर लुक छिप कर रह रहा था उसे पकड़ कर जिला बालोद लाया गया ।
आरोपी हिमांशु सिन्हा की गिरफ्तारी में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक भोप सिंह साहू, राहुल मनहरे ,विपिन गुप्ता, आकाश सोनी,पूरन प्रसाद, मिथलेश यादव, संजय सोनी ,मनीष राजपूत थाना बालोद का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता- 1. हिमांशु सिन्हा पिता गणपत सिन्हा है उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम गोटा टोला थाना गोटाटोला मानपुर मोहला (छ.ग.)




















